नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और फ्लैग मार्च किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और फ्लैग मार्च किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 13 मार्च 2025, होली और जुमे के दौरान शांति व्यस्था को बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का एहसास करने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और फ्लैग मार्च किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवा सहित विभिन्न थानाक्षेत्रों में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों बड़हरा बरईपार, मोहम्मदा और बुधिराम आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ सदर के साथ परतावल बाजार में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को होली के दृष्टिगत लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर रहने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को अराजक तत्वों से कठोरता से निपटने का निर्देश दिया। कहा कि होली और जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने और संदिग्ध तत्वों की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह अथवा घृणा फैलाने का प्रयास करता है, तो तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस दौरान संबंधित थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]