नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 21मार्च 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

 

जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि जिन निर्माण परियोजनाओं में प्राप्त धनराशि का 75% उपभोग किया जा चुका है, उनमें शासन को यूसी प्रेषित करें। अनारंभ परियोजनाओं को तत्काल आरंभ करें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जो परियोजनाएं 90% प्रतिशत तक पूर्ण हो गई हैं, उनको एक माह के भीतर पूर्ण करें।

 

जिलाधिकारी ने वनटांगिया ग्रामों में निर्माणधीन सड़क परियोजनाओं में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने हरैया मौलाही मार्ग और इंडो नेपाल बॉर्डर मार्ग में भी विगत माह की तुलना में प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कस्तूरबा विद्यालयों में निर्माणकार्य गतिमान हैं, उन सभी का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति से अवगत कराएं।

 

जिलाधिकारी ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने और यूपीसिडको की परियोजनाओं के विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन यूपीसिडको को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड डी.पी. सिंह, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]