*व्यापार मंडल के मांग पर पुलिस बूथ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*व्यापार मंडल के मांग पर पुलिस बूथ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*
कोल्हुई/महराजगंज//
कोल्हुई मुख्य तिराहे पर पुलिस बूथ बनाने की मांग पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने रविवार को जगह का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने उपनगर के मेन तिराहे पर स्थित पीडब्लयूडी का निरीक्षण किया। उक्त मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा अध्यक्ष देव अग्रहरी, उपाध्यक्ष अफ़रोज़ खान, अभिषेक रौनियार सहित तमाम व्यापारीगण उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोल्हुई बाजार के अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने व्यापारियों सहित कोल्हुई के मेन तिराहे पर पुलिस बूथ बनाने की मांग को लेकर एसपी से मिलकर ज्ञापन दिया था। जिससे जाम की समस्या चोरी एवं दुर्घटनाओ पर अंकुश लग सके।
इस बावत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर में एसपी सोमेंद्र मीना कोल्हुई पहुंचे। पुलिस बूथ बनाने के लिए जगह का निरीक्षण कर चिन्हित किए। पुलिस अधीक्षक ने आश्वश्त किया है कि जगह का सीमांकन कर शासन को रिपोर्ट सौंप कर जल्द ही पुलिस बूथ निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि 24 घंटे चौराहे पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। और लोकल में किसी भी प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
