नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गेहूं खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गेहूं खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 03 अप्रैल 2025, रबी विपणन वर्ष 2025–26 हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी शासन की नीतियों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीद सुनिश्चित करें। केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न होने पाए और प्रभारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लघु व सीमांत किसानों को गेहूं क्रय में प्राथमिकता मिले। जिलाधिकारी महोदय ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठने और ग्लूकॉन–डी/ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों को क्रियाशील करते हुए खरीद सुनिश्चित कराएं। साथ ही मोबाइल क्रय केंद्रों को प्रतिदिन 10 एमटी का लक्ष्य निर्धारित करते हुए दूरस्थ स्थलों पर खरीद का निर्देश दिया।

इससे पूर्व डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि इस वर्ष गेहूं क्रय का लक्ष्य 58,500 मीट्रिक टन है। जिला कृषि अधिकारी, महराजगंज द्वारा अवगत कराया गया है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 हेतु गेहूं की अनुमानित उत्पादकता 40.50 कु०/हे० है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सामान्य गेहूं का समर्थन मूल्य रु० 2425/- निर्धारित किया गया है, जो कि गत वर्ष रू0 2275/- के सापेक्ष रू0 150 अधिक है। उन्होंने बताया कि बोरे भी पर्याप्त संख्या में हैं। किसान भाइयों से अनुरोध किया गया है कि यथा संभव साफ गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर आएं, ताकि उन्हें भी असुविधा न हो।

कार्यशाला में एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता) सहित बड़ी संख्या में केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]