नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन किया गया*

 

 

 

झनझनपुर (महराजगंज)अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में बृहस्पतिवार को डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपना देश डिजिटल की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। आज समय की आवश्यकता है कि हम दुनिया को देखते हुए विज्ञान की ओर अपना कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई डिजिटल तरीके से होगी और बच्चों को स्कूल में ही तकनीकी ज्ञान मिलेगा। प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि स्मार्ट क्लास की स्थापना से छात्रों को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा में सुधार आएगा। बच्चे ग्रीन बोर्ड पर इलेक्ट्रानिक मार्कर का प्रयोग कर कुछ भी लिख सकते हैं। बच्चों के लिखने के दौरान अगर कोई गलती हो जाए तो उसे मिटाने के लिए डिजिटल रबर भी दी गई है। स्मार्ट एलईडी में इंटरनेट चलाकर बच्चे विभिन्न जानकारियां हासिल कर रहे हैं। इस मौके पर मधुबन मौर्य, प्रधानाचार्य कन्हैया यादव, अजय वर्मा, चंद्रकिशोर यादव, कबीर आलम, जितेंद्र पटेल, हरेंद्र चौधरी, अनुराधा सिंह, आरती, सीमा, शीतल आदि मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]