नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।*

नौतनवां-महराजगंज।जिलाधिकारी ने सभा स्थल, बैराज, स्विस कॉटेज, हेलीपैड आदि को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न जगहों पर व्यू कटर लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बैराज के सुचारू संचालन को लेकर जानकारी ली। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अवगत कराया कि बैराज का ट्रायल करके जांच कर ली गई है और बैराज सुचारू रूप से कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभास्थल पर ड्यूटी तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया और उन्हें आवश्यक दिशा–निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जो मजिस्ट्रेट अथवा नोडल के रूप तैनात हैं, सभा स्थल पर अनिवार्य रूप से 7:30 बजे तक पहुंच जाएं। दर्शक दीर्घा में संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए सुनिश्चित रखेंगे कि कोई आपत्तिजनक स्थिति न उत्पन्न हो। सर्कुलेशन एरिया में अनावश्यक रूप से कोई चहलकदमी न हो।

पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी निर्देश को हल्का न लें। अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय पर उपस्थित होकर अपने मातहतों को भी ब्रीफ करें, ताकि सभी लोग अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से पूरा करें। उन्होंने संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात करें।

मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा कल लगभग 148.00 करोड़ की लागत से तैयार रतनपुर स्थित राहिन बैराज का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा उनके द्वारा लगभग रु0 654 करोड़ की लागत की 629 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा उनके द्वारा 26 योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे।

कार्यक्रम में मा. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” जी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष व मा. विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]