नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी, प्रदेश बना नंबर वन- योगी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी, प्रदेश बना नंबर वन- योगी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी, प्रदेश बना नंबर वन- योगी*

 

सतीश त्रिपाठी।

नौतनवा ।महाराजगंज।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी हैं। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है, तो अपना यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रदेश भय और अराजकता से मुक्त हो सुशासन और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका एक बड़ा उदाहरण महराजगंज में बना यह रोहिन बैराज भी है।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रतनपुर में नवनिर्मित रोहिन बैराज परियोजना के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुई कहीं। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जहां बिना किसी भेदभाव के काम होता हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पुरा देश एक नये भारत का दर्शन कर रहा हैं।
जो भारत बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सबको देता है। किसानों हो, नौजवान, मजदूर हो या महिलाएं सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जो काम पिछली सरकारों ने सत्तर सालों में नहीं किया वो काम मोदी सरकार ने दस वालों में कर दिखाया।
डबल इंजन की सरकार में आज देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। चार करोड़ गरीब परिवारों को उनका अपना आशियाना मिला है। बच्चों की अच्छी पढ़ाई से लेकर लोगों की दवाई तक के लिए भाजपा सरकार काम कर रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से लोग जिस रोहिन नदी के बाढ़ की त्रासदी झलते रहे, वहीं नदी अब यहां के खेतों को सींच कर किसानों की खुशहाली का नया द्वार खोलेगी। उन्होंने जनपद के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों को महाव के बाढ़ से निजात दिलाने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,दयालु जी, विधायक प्रेम सागर पटेल, जय मंगल कनौजिया, रिषी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी नरसिंह पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल के अलावा अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]