नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *वाराणसी में होगा पीएम का भव्य स्वागत, 3500 करोड़ से अधिक की 44 परियोजनाओं की देंगे सौगात* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*वाराणसी में होगा पीएम का भव्य स्वागत, 3500 करोड़ से अधिक की 44 परियोजनाओं की देंगे सौगात*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*वाराणसी में होगा पीएम का भव्य स्वागत, 3500 करोड़ से अधिक की 44 परियोजनाओं की देंगे सौगात*

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। मेहदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 3500 करोड़ की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम का उनके संसदीय क्षेत्र में भव्य स्वागत होगा। भाजपा ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। गुलाब बाग स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग चर्चा की।

पीएम मेंहदीगंज में लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पूर्व 3500 करोड़ से अधिक की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देनजर शनिवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन देते हुए प्रधानमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी में आगमन होगा। वे मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और साथ ही हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा में वाराणसी जिले के 50 हजार से अधिक लोग, जिनमें प्रबुद्ध वर्ग, महिलाएं, किसान, व्यापारी और छात्र आदि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गयी है

6 से 10 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक जिले और महानगर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख मंदिरों, चौराहों, पार्कों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी। इसके साथ ही 8 और 9 अप्रैल को जिले के 20 तथा महानगर के 13 मंडलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें शक्ति केंद्र संयोजक से लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, संजय सोनकर, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, चंद्रशेखर उपाध्याय, सुरेंद्र पटेल, राहुल सिंह, जेपी दुबे, अरविंद पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]