नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सदर विधायक ने फोर लेन सड़क परियोजना की संयुक्त रूप से रखी आधारशिला* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सदर विधायक ने फोर लेन सड़क परियोजना की संयुक्त रूप से रखी आधारशिला*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सदर विधायक ने फोर लेन सड़क परियोजना की संयुक्त रूप से रखी आधारशिला*

 

 

 

 

महाराजगंज 16अप्रैल। क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आज पकड़ी खुटहा मार्ग पर वर्षों से क्षतिग्रस्त बलिया नाले पर  पुल और फरेंदा महाराजगंज एन एच से के एम सी मेडिकल कॉलेज तक फोर लेन सड़क निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि,  प्रधान गण,अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि करीब 1.9 किलोमीटर लंबी इस सड़क और बलिया नाले  पर बनने वाले पुल की अनुमानित लागत क्रमशः 2747.48लाख,358.13 लाख रुपये है। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा पनियरा से जिला मुख्यालय तक जाने वालो को अधिक दूरी तय करके मुख्यालय जाने से निजात मिलेगी वहीं आसपास के  ग्रामीणों को भी लगभग 10 किमी तक की दूरी  तय नहीं करना होगा और पहले की तरह कम समय और कम दूरी में अपने गंतव्य  तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हर गांव मुख्य सड़क से कनेक्ट हो इसके लिये हम सभी  हमेशा फिक्रमंद रहते हैं। पूर्व की गैर भाजपाई सरकारों के एजेंडे में विकास नहीं परिवार का विकास होता था। आज योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में प्रदेश का परिदृश्य बदल चुका है।उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सड़क से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से हमेशा प्रयास है लोग  कर रहे है। सदर  विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा यह पुल और सड़क सिर्फ ईंट, गिट्टी और सीमेंट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र की प्रगति की नई राह है। इससे हमारे किसान, छात्र और व्यापारी सभी को लाभ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस  परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए  बड़े भाई पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जी ने मेरे साथ कई बार मुख्यमंत्री और विभाग के उच्च अधिकारियों तक प्रयास किया। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री  पंकज चौधरी जी के आशीर्वाद से आज पकड़ी खुटहा मार्ग पर बलिया नाले पर वर्षों सेव टूटे पुल और पकड़ी चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक फोर लेन सड़क के निर्माण की स्वीकृत मिली। उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी नीत सरकार बनी विकास की  गंगा बहनी शुरू हुई। आज सभी प्रमुख  सड़के बनी, मेडिकल कॉलेज बना, जर्जर रोडवेज स्टेशन बन कर कार्य कर रहा है।जिला मुख्यालय पर मुख्य डाक घर प्रारंभ है। मुख्यालय पर करोड़ों की लागत से ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू  है, घुघली से फरेंदा तक रेल लाइन का कार्य भी शुरू है ।नेताद्वय  ने जनता को भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में कोई कोताही न बरती जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से विकास का  पहिया तेजी से चल  रहा है । बेहतर सड़कों के साथ समाज के हर वर्ग के विकास और उत्थान का कार्य हो  रहा  है। इसी क्रम में आज सड़क और पुल का शिलान्यास किया जा रहा है।  इस परियोजना से जुड़े तकनीकी अधिकारियों   सहायक अभियंता कुणाल यादव,अवर अभियंता सुनील यादव ने जानकारी दी कि पुल का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया जाएगा, जिसमें पुल की लागत  358.13 लाख जो आने वाले दशकों तक टिकाऊ रहेगा। और फोरलेन की लागत  2747.48  है। स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गगनभेदी नारे लगाते हुए और विधायको का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना वर्षों पुरानी मांग थी  जो अब पूरी होने जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में  दोनों विधायकों  ने नारियल फोड़कर और भूमि पूजन करके निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव,  जिला मंत्री गौतम तिवारी,प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, पूर्व प्रमुख जयनाथ सिंह, संजय निभानी, राजेश्वर मधेशिया, आकाश गुप्ता , वीरेंद्र लोहिया, वीरेंद्र चौहान,मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी , उमेश प्रजापति, अवध किशोर, कमलेश वर्मा, इंद्रमणि वर्मा,संजय वर्मा ने भी संबोधित कर  दोनों विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मोलाई प्रसाद, राम बच्चन वर्मा, मनोज वर्मा, ब्रह्मानंद धारियां, विनय चौरसिया,,नरेंद्र पटेल राजेंद्र चौरसिया, कृष्ण कुमार जायसवाल, सूर्य नाथ शर्मा, शेष नाथ सिंह, जय हिंद चौधरी, विशाल चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]