नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 21 अप्रैल 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।

जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंडी आय और मंडी आवक को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने और उन्होंने अवैध गेहूं खरीद करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रवर्तन बढ़ाने के  हेतु कड़ा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। विशेषकर धारा 24 एवं धारा 116 के वादों के निस्तारण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने चक रोडों को भी अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया।  डिजी शक्ति योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत–प्रतिशत स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरित करने का निर्देश दिया। जीएसटी संग्रह की समीक्षा के दौरान जारी आरसी की वसूली में तेजी लाने के लिए कहा। जिन प्रकरणों में वसूली संभव नहीं है, उनमें राजस्व और राज्यकर की संयुक्त टीम गठित कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त राज्यकर को लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली के संदर्भ में आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी समयसीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

बैठक में समस्त एसडीएम,  जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, जिला विपणन अधिकारी विवेक सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, सभी तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]