*चिंगारी से दोनों ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट
मिर्जापुर:24 अप्रैल 25 *चिंगारी से दोनों ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग*
मिर्जापुर जिले के कटरा थाना अंतर्गत व्यस्ततम मार्ग तेलियागंज क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक ट्रांसफार्मर की चिंगारी के चलते दोनों में आग लग गई जो की तुरन्त ही विकराल रूप ले ली। यह घटना तेलियागंज रोड स्थित वी मार्ट के बाहर हुई, जहां ट्रांसफार्मर में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के साथ ही ट्रांसफार्मर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया। हालांकि, आग की सटीक वजह और क्षति का आकलन में संबंधित विभाग द्वारा अभी जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





