*पहलगाम से शहर से 6 किलोमीटर दूर चीड़ के घने जंगलों की सुंदरता को पर्यटक इसे मिनी स्वीटजरलैंड कहते है*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पहलगाम से शहर से 6 किलोमीटर दूर चीड़ के घने जंगलों की सुंदरता को पर्यटक इसे मिनी स्वीटजरलैंड कहते है*
आपको बताते चलें कि पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के घने जंगलों और पर्वतों से गिरा एक विशाल घासका मैदान है। इसकी सुंदरता के चलते पर्यटक इसे मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से जानते हैं। इस पर्यटक स्थल पर मंगलवार को हुआ आतंकी हमले में 25 से ज्यादा सनातनी हिंदू पर्यटक मारे गए थे।
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सक्सेना ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकियों ने सन 2019 में पुलवामा में घात लगाकर भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया था। भारत जैसे विशाल देश के लोगों को झकझोर देने बाला आतंकियों का गत मंगलवार को किया गया दूसरा आतंकी हमला है जिसको लेकर भारतीय लोगों में खास रोज व्याप्त है। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की ओर से आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सक्सेना की अगुवाई में बरेली के चौकी चौराहे पर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सनातनी हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया तथा 2 मिनट का मौन रखा। तथा हत्या के विरोध में आतंकवाद की निंदा करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका।
पुतला दहन करने वालों में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, हरी बाबू खंडेलवाल, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, श्रीमती पूजा पाल, श्रीमती बबली गुप्ता राम किशोर, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, भारतेंद्र सिंह अजय मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





