नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवां की बैठक /कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवां की बैठक /कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पत्रकार ही समाज के आईना है -कैप्टन वीरेन्द्र सिंह*

 

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवां की बैठक /कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*

 

सहजनवा गोरखपुर

 

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

 

गोरखपुर जनपद के सहजनवा तहसील स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी मेम्बरों के कार्ड वितरण कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेन्द्र सिंह ने पत्रकार हित में चर्चा करते हुए बताया कि पत्रकार ही समाज के आईना है जिनकी लेखनी को सुबह सुबह आप के खबरों पर पहली नजर रहती है इस लिये आप सभी पत्रकार साथियो को हमेसा खबरों को प्रमुखता से लिखनी चाहिए वही उन्होंने पत्रकार हितों पर भी चर्चा किया वही मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गोबिंद राव ने कहा  कि तहसील इकाई के ही पत्रकार संगठन के नीव है। अगर आप चाहे संगठन को एक मजबूत दिशा में बेहतर उपलब्धि हासिल करा सकते हैं पत्रकारों को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ कहा गया है। सिर्फ सूचनाएं प्रसारित करना ही नहीं बल्कि समाज में होने वाली सभी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखना और जरूरत पड़ने पर समाज को सही दिशा दिखाते हुए। राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भी पत्रकारों के कंधे पर होती है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर शाहिद भारतीय नागरिकों के आत्मा के शांति के लिए शोक सभा के साथ श्रद्धांजलि भी अर्पित किए, साथ ही साथ जिला अध्यक्ष डॉक्टर विपिन शाही ने कहा अगर हमारे संगठन के  पत्रकारों को लेखनी को लेकर कोई भी समस्या किसी भी विभाग के द्वारा होती है तो संगठन अपने पत्रकार भाइयों के लिए पूरी तरह से तैयार है,

वही मंडल अध्यक्ष जय गोविंद राव ने, बताया कि जल्दी ही हम अपने संगठन के पदाधिकारी व सदस्य गण के लिए जिले के  डीएम से मिलकर आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रस्ताव रखेंगे, साथ ही साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी मिलेंगे, और अपने पत्रकार भाइयों के साथ समाचार कवरेज करने के दौरान हो रही अनगिनत समस्याओं को लेकर तहसील से संबंधित थाना प्रभारी महोदय को  हर महीने संगठन की पत्रकार भाइयों की बात सुनने को लेकर एक बैठक अनिवार्य करने के लिए भी प्रस्ताव रखूंगा

इस दौरान उन्होंने स्थानीय पत्रकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब देते हुए कहा कि ग्रापए संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहने वाला देश प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार सहित जानकारी देते हुए बताया कि पद महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथी संगठन की मजबूती और पत्रकारों की हित के लिए कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं। इस दौरान अतिथियों द्वारा तहसील के सभी पत्रकारों को पहचान पत्र (आईडी) कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन महा मंत्री प्रधान प्रवासी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्री हरगोविंद चौबे जी के द्वारा किया गया वही  कार्ड वितरण के कार्यक्रम के दौरान मंडल कोषाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री संतोष कुमार त्रिपाठी, सदर तहसील अध्यक्ष पंकज कुमार पांडे, अशोक चौधरी, प्रधान प्रवासी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, बेचन शर्मा, रमेश त्रिपाठी, संत राज यादव,रवि निषाद, रामसेवक डीके पांडे, कृष्ण मणि मिश्रा, नितेश शुक्ला, कमलेश गौड़, राघवेंद्र कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, राजकुमार आर्य, राघवेंद्र सिंह समेत तहसील की पूरी इकाई मौजूद रही।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]