नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के संदर्भ में शासकीय सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के संदर्भ में शासकीय सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 29 अप्रैल 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के संदर्भ में शासकीय सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से विद्यालय की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में भवन जर्जर स्थिति में उनके प्रबन्धक/प्रधानाचार्य 01 सप्ताह के भीतर मरम्मत हेतु आगणन तैयार कर प्रस्ताव जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को 01 सप्ताह के उपरांत संबंधित विद्यालयों के भवनों की स्थिति की जांच जिलास्तरीय तकनीकी समिति के माध्यम से करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों व विद्यालय कर्मियों की सुरक्षा शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। अतः विद्यालय प्रबंधन निर्देशों का अनुपालन निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शासन द्वारा शासकीय सहायता प्राप्त और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के उच्चीकरण किया जा रहा है। शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की मरम्मत हेतु शासन द्वारा 75 प्रतिशत जबकि संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को 95 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। शेष भार विद्यालय प्रबंधन को स्वयं वहन करना होगा।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के. शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]