नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह के खिलाफ एसओजी का बड़ा ऑपरेशन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह के खिलाफ एसओजी का बड़ा ऑपरेशन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह के खिलाफ एसओजी का बड़ा ऑपरेशन*

 

 

 

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जिले की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सीमा पर डेरा डाल दिया है। भारत से वाहनों की चोरी कर उन्हें नेपाल में खपाने वाले गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है और लगातार ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो बीते कुछ समय से नौतनवा, सोनौली, ठूठीबारी फरेंदा समेत सीमावर्ती कस्बों से लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पुलिस महकमे की चिंता बढ़ गई है। इन घटनाओं की कड़ी में एसओजी की टीमें अब सीमा क्षेत्र के छोटे-बड़े बॉर्डरों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क को ट्रेस करने में जुटी हैं।

खास बात यह है कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इन गैंगों का संचालन कुछ शातिर अपराधी नेपाल की सीमा से करते हैं, जो भारत में चोरी के वाहनों को वहां बेचने का काम करते हैं। इन सरगनाओं की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी गतिविधियों पर करीब से नजर रख रही है।सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के तहत जल्द ही कई चोरी की बाइकें बरामद की जा सकती हैं और कुछ शातिर वाहन चोरों की गिरफ्तारी भी संभव है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा, तो आने वाले दिनों में जिले की पुलिस अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर एक बड़ी कामयाबी दर्ज कर सकती है।

पुलिस विभाग का मानना है कि यह नेटवर्क न केवल सीमावर्ती क्षेत्र बल्कि प्रदेश के अन्य जनपदों तक फैला हुआ है, जिसे तोड़ने के लिए तकनीकी निगरानी, खुफिया जानकारी और स्थानीय मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]