नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बिना मान्यता के मिले छह मदरसे बंद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बिना मान्यता के मिले छह मदरसे बंद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बिना मान्यता के मिले छह मदरसे बंद*

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

महराजगंज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने मदरसों की जांच की। इस दौरान छह मदरसे बिना मान्यता के पाए गए। उन्हें नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया गया। ये मदरसे इस्लाहुल मुसलमीन,.
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने गुरुवार को मदरसों की जांच की। इसमें छह मदरसे बिना मान्यता के चलते मिले। इस पर उन्हें नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा इस्लाहुल मुसलमीन जमुहाना झिंगटी, मदरसा गौसिया रिजविया अहले सुन्नत जियाउल उलूम पड़ौली, मदरसा अरबिया उलूम अरजी महुअवा, मदरसा अरबिहया मोहम्द मिस बाहुल उलूम परसा मलिक, मकतब तालीमी कुरान बगहा, मदरसा यार अलविया अहले सुन्नत फैजुल उलू खैरहवा दुबे झिंगटी के निरीक्षण में ये सभी मदरसे बिना मान्यता के मिले हैं। इन सभी को नोटिस देकर बंद करने को कहा गया है।

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे के पास विगत कई वर्षों से बिना मान्यता के चल रहे मदरसा को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महराजगंज के नेतृत्व में मंगलवार को सील कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे के पास बिना मान्यता के मदरसा कई वर्षों से चल रहा था। जिसे लगभग दो वर्ष पूर्व बंद करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन मदरसा का संचालन जारी था। इसकी जानकारी होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महराजगंज नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में सील कर दिया गया। नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महराजगंज के साथ हरदीडाली गांव में बिना मान्यता के चल रहे मदरसा को सील किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]