*हत्या के प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*हत्या के प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार यादव मय पलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 565/2024 धारा 109 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्ता वन्दना पटेल को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 03.12.2024 को अभियुक्त द्वारा अपने पत्नी के साथ मिलकर वादिनी मुकदमा व उसके पति को जान से मारने की नियत से हंसिये से मारने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*
वन्दना पटेल पत्नी राहुल पटेल निवासिनी ग्राम पचगांवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 565/2024 धारा 109 भा0न्या0सं0 थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम -*
1. उ0नि0 अजीत कुमार यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
2. का0 अमरनाथ यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
3. म0का0 आराधना गौड़ थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





