नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *घुघली थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार पर गंभीर आरोप* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*घुघली थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार पर गंभीर आरोप*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*घुघली थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार पर गंभीर आरोप*

संवाददाता राकेश त्रिपाठी-

महराजगंज। घुघली थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार पर गंभीर आरोप लगे है उनपर फर्जी मुकदमे में मिलीभगत का आरोप पीड़िता ने लगाया है घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम शितलापुर निवासनी कलिमुननिशा पत्नी मोहम्मद जैश ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने रंजिशन दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे में न केवल निष्पक्ष विवेचना नहीं की, बल्कि जानबूझकर साक्ष्यों को नजरअंदाज कर दिया।कलिमुननिशा के अनुसार, उनके पुस्तैनी ज़मीन के बंटवारे को लेकर पहले से ही न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसी रंजिश में उनके पट्टीदार ने उनके, उनके पति मोहम्मद जैश, पुत्र अबू बकर व दो अन्य पर 5 अप्रैल 2025 की शाम मारपीट, गाली-गलौज व बलवा करने का झूठा मुकदमा (मु.अ.सं. 128/2025) दर्ज करा दिया।सबसे गंभीर बात यह है कि घटना के समय पीड़िता और उसका परिवार अपने घर में मौजूद था, जिसका प्रमाण उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में साफ देखा जा सकता है। बावजूद इसके, घुधली थाने में तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने साक्ष्यों को अनदेखा कर वादी पक्ष के दबाव में आरोप पत्र तैयार कर क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेज दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने न तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की और न ही उनकी बात को विवेचना में जगह दी।कलिमुननिशा ने एसपी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए और साक्ष्यों के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे आगे उच्चाधिकारियों से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेंगी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]