नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *2025-26 सत्र के लिए चुनाव सम्पन्न- सर्वसम्मत से अनिल कुमार अध्यक्ष और शंकर लाल सोनी सचिव निर्वाचित* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*2025-26 सत्र के लिए चुनाव सम्पन्न- सर्वसम्मत से अनिल कुमार अध्यक्ष और शंकर लाल सोनी सचिव निर्वाचित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर:17 मई 25 *2025-26 सत्र के लिए चुनाव सम्पन्न-

सर्वसम्मत से अनिल कुमार अध्यक्ष और शंकर लाल सोनी सचिव निर्वाचित*

अन्य पदों के लिए भी सर्वसम्मत से हुआ निर्वाचन

मीरजापुर,नगर के कटरा बाजीराव स्थित कृष्णा पैलेस मे टैक्सेशन बार एसोसिएशन मीरजापुर के सत्र 2025-26 के लिए चुनाव हुआ जहां सभी पदो के लिए सर्वसम्मत से निर्वाचन कराया गया। चुनाव अधिकारी नीरज कुमार त्यागी और उपचुनाव अधिकारी तबरेज अहमद के निर्देशन में कार्यकारिणी के सभी पदो पर सर्वसम्मत से चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र, सचिव पद पर शंकर लाल सोनी, उपसचिव पद पर गुंजन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन श्रीवास्तव, आय व्यय निरीक्षक पद पर मनोज कुमार एवं सूचना मंत्री पद के लिए शिव कुमार शुक्ल मनोनीत किए गए। पदाधिकारियों के चुनाव के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य हेतु कवल चंद्र वर्मा, पंकज कुमार, विमल कुमार कौशल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार त्यागी, मनीष कुमार और इरशाद अहमद का मनोनयन भी सर्वसम्मत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा किया गया।
चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि हमारें बार में सर्वसम्मत से चुनाव कराने की परंपरा रही है और खुशी की बात है कि इस बार भी हम परंपरा निभाने में कामयाब रहें। उन्होने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी कर अधिवक्ताओ के हितो की रक्षा के लिए पूर्व की भांति आगे भी कार्य करती रहेगी।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान अशोक कुमार दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे, अंकुर श्रीवास्तव, प्रनय त्रिपाठी, अंशुमान सिंह मौर्य इत्यादि कर अधिवक्ता मौजूद रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]