नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ग्राम विकास विभाग में बड़ा फेरबदल- बीडीओ के हुऐ तबादले* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ग्राम विकास विभाग में बड़ा फेरबदल- बीडीओ के हुऐ तबादले*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ग्राम विकास विभाग में बड़ा फेरबदल- बीडीओ के हुऐ तबादले*

 

महराजगंज।ग्राम विकास विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल आखिरकार हो गया है। खंड विकास अधिकारियों (B.D.O.) के तबादले के आदेश सहायक आयुक्त आस्था पांडेय द्वारा जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत महराजगंज जिले के दो बीडीओ का तबादला कर दिया गया है, वहीं तीन नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पनियरा ब्लॉक की बीडीओ श्वेता मिश्रा को प्रयागराज स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं परतावल ब्लॉक के बीडीओ अमरनाथ पांडेय को कौशांबी भेजा गया है। इन दोनों अधिकारियों ने जिले में विभिन्न ग्राम विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

इन तबादलों के साथ ही महराजगंज को तीन नए बीडीओ मिले हैं। उषा पाल, जो अब तक कुशीनगर में कार्यरत थीं, को महराजगंज भेजा गया है। इसी प्रकार, संतोष यादव (आजमगढ़ से) और राजकुमार यादव (सिद्धार्थनगर से) की भी महराजगंज में तैनाती की गई है। ये तीनों अधिकारी शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे और संबंधित ब्लॉकों में विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इधर, महराजगंज जिले के मिठौरा और निचलौल ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के स्थानांतरण की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इन दोनों अधिकारियों की तैनाती को तीन वर्षों से अधिक का समय हो चुका है। विभागीय नियमों के अनुसार, एक स्थान पर लंबे समय तक जमे अधिकारियों का तबादला किया जाता है। इसी क्रम में प्रशासनिक स्तर पर दोनों के स्थानांतरण को लेकर गंभीर मंथन चल रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]