नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल ने अनशनकारी को दिया समर्थन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल ने अनशनकारी को दिया समर्थन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल ने अनशनकारी को दिया समर्थन*

 

सतीश त्रिपाठी।

 

नौतनवां। महराजगंज।
स्थानीय तहसील में बीते एक सप्ताह से अधिक 14वें दिन उपनिबंधक के खिलाफ चल रहे क्रमिक अनशन ,धरना-प्रदर्शन, सद्बुद्धि यज्ञ, पदयात्रा करने वाले आंदोलनकारी नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट का भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे आंदोलन में जहां कई अधिवक्ता संघ और राजनैतिक लोगों ने समर्थन दिया है। वहीं भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार को बदनाम करने वाले बख्शे नही जाएंगे। कोई भी कर्मचारी अधिकारी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट बीते दिनों तरह-तरह के आंदोलन अपना कर अपना विरोध जाता रहे हैं। उनका कहना है उपनिबंधक के खिलाफ चल रहे चौदहवें दिन के आंदोलन मे अब तक कोई कार्रवाई न होना अधिकारियों की मिली भगत साबित हो रहा है। आखिर उपनिबंधक को हटाने में उच्चाधिकारी मूक दर्शक क्यो बने हुए हैं ।आखिर भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है? धरना स्थल पर रामकेश प्रजापति, दीनदयाल, राम मोहन भारद्वाज, अनिल शर्मा एडवोकेट ,मुकेश तिवारी ,अयोध्या विश्वकर्मा, आबिद अली ,अनीश त्रिपाठी ,सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, रामलाल, सुधीर मद्धेशिया, अनुराग त्रिपाठी ,गंगा प्रसाद मोर्या, अविनाश त्रिपाठी बुधीराम चौहान, संतराम यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]