नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विचार व आचरण लोकमाता अहिल्याबाई से प्रेरित: सूर्य प्रताप सिंह* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विचार व आचरण लोकमाता अहिल्याबाई से प्रेरित: सूर्य प्रताप सिंह*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विचार व आचरण लोकमाता अहिल्याबाई से प्रेरित: सूर्य प्रताप सिंह*

 

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

 

 

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा प्रतिस्थापित मूल्यों पर चलकर समृद्ध होगा समाज

बहराइच 30 मई। प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री सूर्य प्रताप शाही ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सांवरिया रिसार्ट बहराइच में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मा. प्रभारी मंत्री के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिला को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल सहित अन्य  जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकमाता आहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामान्य किसान के परिवार में जन्म लेने के बावजूद प्रतिभा के आधार पर मालवा के राजपरिवार में विवाह हो जाने पर दूरदर्शी शासक के रूप में अपनी पहचान बनायी। मा. मंत्री ने कहा कि आज लोकमाता के आदर्शों पर चलते हुए बीमारू राज्य के रूप में पहचाने जाने वाला राज्य आज तरक्की करके देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जनता की सेवा एवं समर्पण की भावना, धार्मिक आस्था के लिए दृढ़ संकल्प तथा मानव सेवा के कार्यो से प्रेरणा लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विरासत को संजोने तथा उसे विकसित करने के लिए की गई पहल के लिए देश की जनता आभारी है। मा. मंत्री ने कहा कि लोकमाता के आज से 250 साल पहले नर्मदा पर बांध बनाकर किसानों को सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने, किसानों के टैक्स माफ करने, सैन्य गतिविधियों के दौरान फसलों को होने वाले नुकसान के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति देने तथा वाराणसी की कारीगरी को मालवा राज्य में स्थापित व विकसित कर व्यापार को बढ़ावा देने इत्यादि दूरदर्शी सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए उसी पर चलकर आज मा. प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजनाओं को प्रतिपादित व क्रियान्वित करते हुए पूरे समाज को लाभान्वित कर रहे है। उन्होनें बताया कि लोकमाता के पति के निधन के बाद उनके ससुर ने उन्हें सती होने से रोककर मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। फिर उसके बाद लोकमाता ने अपना सारा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी फौज में 500 महिलाओं की टुकड़ी बनाकर नारी सशक्तिकरण का सन्देश दिया। जिसका अनुसरण करते हुए हमारी सरकार महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होनें बताया कि लोकमाता ने अपने पुत्र प्राणदण्ड का कठिन निर्णय देकर लोगों को आदर्शों पर चलने का मार्ग दिखाया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर लोकमाता द्वारा राज्य की रक्षा, देश में तोड़े गये मन्दिरों के जीर्णाेद्वार, पेयजल सुविधाओं के लिए बनवाये गये कंुए एवं बावड़ियों के निर्माण, किसानों की टैक्स माफी तथा मराठा राज्य को सशक्त एवं समृद्ध बनाये जाने के सम्बन्ध में किये गये कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियो के साथ पांच गर्भवती महिला रूची पत्नी विवेक, प्रीती पत्नी विनोद, मंतशा पत्नी समीर, रूची पत्नी वीरेन्द्र सिंह व शबनम पत्नी सद्दन की गोद भराई की तथा 03 बच्चों सुबी रेहान व रूबी को खीर खिलाकर अन्नप्रासन्न कराया इस अवसर पर बाल विकास परियोजना रिसिया के अन्तर्गत नव चयनित 36 ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती को नियुक्ति पत्र वितरण भी किया गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]