नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण अभियान तैयारियों की समीक्षा।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण अभियान तैयारियों की समीक्षा।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण अभियान तैयारियों की समीक्षा।*

 

*प्रमुख मार्गों पर कराएं एवेन्यू प्लांटेशन: जिलाधिकारी*

 

*पौधों की सुरक्षा का करें पर्याप्त इंतजाम: जिलाधिकारी*

 

महराजगंज, 31 मई 2025,  जिलाधिकारी संतोष  कुमार शर्मा द्वारा आज जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण  और गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

जिलाधिकारी ने पर्यावरणीय सुरक्षा हेतु ठोस अपशिष्ट, तरल अपशिष्ट व बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबन्धन की जानकारी लेते हुए समस्त नगरीय निकायों और डीपीआरओ को निर्देशित किया कि अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बनाई गई कार्ययोजना और किए जा रहे कार्यों की सूचना वन विभाग को प्रेषित करें और सार्वजनिक जलाशयों में ठोस अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त संबंधित विभाग वृक्षारोपण हेतु गड्ढों की खुदाई कार्य सोमवार की शाम तक पूर्ण कराते हुए उसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर वन विभाग को प्रेषित करें। उन्होंने वृहद पौधरोपण हेतु स्थलों को चिन्हित करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी  ने पीडब्ल्यूडी को वृक्षारोपण हेतु चयनित मार्गों पर वीथि (एवेन्यू) वृक्षारोपण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अंत्येष्टि स्थलों पर भी वृक्षारोपण हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने मैत्री वन, एकलव्य वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन सहित विभिन्न थीम पर वृक्षारोपण हेतु निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद,  डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा, ईओ सदर आलोक कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जयसवाल  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]