नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण।*

 

*जेल परिसर में ओपेन जिम का किया उद्घाटन।*

 

*कैदियों की समस्याओं के समाधान हेतु जेल प्रशासन को दिए निर्देश।*

 

*कैदियों को निर्धारित वर्दी में रखने का दिया निर्देश।*

 

*बंदियों की कराएं नियमित जांच: जिलाधिकारी*

महराजगंज, 31मई 2025,  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।

दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारगर चिकित्सालय, पाकशाला व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने बंदियों की विधिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को सजायाफ्ता कैदियों को जेल मेन्युअल के अनुसार निर्धारित वर्दी में रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अपने सामने बंदियों के थैलों की जांच कराई और कहा कि बंदियों के पास अनुमन्य वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य कोई सामान न हो, इसको जेल प्रशासन सुनिश्चित करे। उन्होंने इसके लिए नियमित जांच हेतु भी निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और महिला बंदियों के बच्चों को उपहार वितरित किया। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता  बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान बंदियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ होने के तत्काल बाद बंदियों को बैरक में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जेल परिसर में निर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक के साथ किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत ओपेन कारागार मुख्यालय  द्वारा कराया गया है।

वर्तमान में  जेल में कुल 675 बंदी निरुद्ध थे। इनमें 582 पुरुष बंदी और 42 महिला बंदी हैं, जबकि विदेशी बंदी 07 हैं।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]