नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बीएड प्रवेश परीक्षा के दृष्टिगत किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बीएड प्रवेश परीक्षा के दृष्टिगत किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बीएड  प्रवेश परीक्षा के दृष्टिगत किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।*

 

*पारदर्शी व शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी*

 

महराजगंज, 01 जून 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आज बीएड प्रवेश परीक्षा के दृष्टिगत जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम सहित विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीजी कॉलेज के प्राचार्य से परीक्षा से संबंधित इंतजामों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी के माध्यम से विभिन्न केंद्रों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्धारित दिशा–निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित  करने और परीक्षा को पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षक दौरान परीक्षार्थियों के लिए पेयजल सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 1427 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में कुल 1310 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 117 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1309 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 118 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा कुल 03 परीक्षा केंद्रों जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज और डॉ बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पर संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]