*आगजनी के पीड़ित परिवार को मिली शासकीय सहायता।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*आगजनी के पीड़ित परिवार को मिली शासकीय सहायता।*
महराजगंज, 02 जून 2025, तहसील निचलौल क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया से सटे नहर 13-4 पुल के पास नहर पटरी पर शनिवार रात में रुबि देवी पत्नी अरविन्द के झोपडी में अज्ञात कारणो से लगी आग से झोपड़ी, कपड़े व बर्तन व अन्य घरेलू सामग्री जल गयी थी।
घटना के संदर्भ तहसीलदार निचलौल अमित सिंह द्वारा स्थलीय जाँच की गई। जांच के उपरांत नुकसान हेतु प्रशासन द्वारा शासन द्वारा निर्धारित अहैतुक सहायता रू0 8000 / झोपड़ी व रू० 5000 / कपडे व बर्तन अर्थात कुल रू0 13000 / की राशि स्वीकृत कर दी गई। उक्त आगजनी की घटना में किसी मानव अथवा पशु हानि नही हुई थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
