नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी महोदय ने की पीस कमेटी की बैठक, दिए जरूरी निर्देश।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी महोदय ने की पीस कमेटी की बैठक, दिए जरूरी निर्देश।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी महोदय ने की पीस कमेटी की बैठक, दिए जरूरी निर्देश।*

 

#  त्यौहारों में नवीन परंपराओं को शुरू होने से रोकें जिम्मेदार: जिलाधिकारी

 

जिलाधिकारी महोदय ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश।

 

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में मुस्तैद रहने हेतु किया निर्देशित।

 

महराजगंज, 02 जून 2025,  गंगा दशहरा, बकरीद सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज एक शांति व अहिंसा की धरती है। यहां पर विगत वर्षों में समस्त पर्व सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ मनाए जाते रहे हैं। फिरभी सतर्कता आवश्यक है। उन्होंने सड़कों पर नमाज न पढ़ने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर कोई अफवाह न फैलाएं, न ही अफवाहों के प्रभाव में आएं। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने डीपीआरओ और अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद के प्रमुख मार्गों पर व्यापक अभियान चलाते हुए साफ–सफाई हेतु निर्देशित किया। साथ ही त्यौहारों पर जलापूर्ति को भी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को रोस्टरवार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक ने भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाईचारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक खबर/अफवाह न फैलाएं और न ही ऐसी खबरों के प्रभाव में आएं। कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भ्रामक खबर पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कड़ी नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने धार्मिक विवाद के आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निचले स्तर पर संवाद बनाए रखने का निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कहा।

बैठक को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने भी संबंधित किया। इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। दोनों समुदाय के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, सभी एसडीएम/सीओ/ईओ सहित संबंधित अधिकारी और दोनों समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]