नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज एआरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज एआरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 04 मई 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज एआरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी के इस तरह अचानक पहुंचने से कार्यालय में अफरातफरी मच गई और सभी कर्मी भाग कर अपने पटल पर पहुंचने लगे। जिलाधिकारी द्वारा पूछताछ में सामने आया कि कार्यालय में केवल 02 लिपिक मुकेश यादव और श्री अश्विनी पाण्डेय उपस्थित थे।

वरिष्ठ सहायक श्री शिवरतन लाल सहित अन्य लिपिक अनुपस्थित पाए गए। पीटीओ श्री जीत बहादुर सिंह के बारे में बताया गया कि परतावल क्षेत्र में चेकिंग अभियान में हैं। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बिना सूचना अनुपस्थित लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में साफ–सफाई और अभिलेखों के अव्यवस्थित रख–रखाव को लेकर फटकार लगाई।  कार्यालय परिसर में अभिलेखों को बेतरतीब ढंग से रखे जाने को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि यह रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपेक्षा व शिथिलता का द्योतक है और इसको कत्तई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आरटीओ गोरखपुर व प्रभारी एआरटीओ को कड़े निर्देश देते हुए तत्काल कार्यालय को व्यवस्थित करने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी कार्य पारदर्शिता से हों और कार्यालय को बिचौलियों से मुक्त रखें।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में उपस्थित आवेदनकर्ताओं से बात की और कर्मचारियों से कार्य प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पंजीकरण, लाइसेंस, वाहन फिटनेस आदि सेवाओं को तय समय सीमा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि अगर आगे से कार्यालय में किसी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश सिंह को कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव के संदर्भ में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने और एआरटीओ कार्यालय की नियमित मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान  अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मुकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर मुकेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]