नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर किया वृक्षारोपण।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर किया वृक्षारोपण।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर किया वृक्षारोपण।*

*बच्चों को अपनी मां के नाम के पर वृक्ष लगाने को किया प्रेरित।*

*आज त्रिमुहानी घाट पर आयोजित होगी गंगा आरती।*

महराजगंज, 05 जून 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी लगभग 10 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में उन्होंने डीएफओ महराजगंज के साथ आम का पौधा लगाया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित बच्चों को वृक्षों के महत्व के विषय में बताते हुए उन्हें वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाएं और जैसे उनकी माताएं उनका ख्याल रखती हैं, वो भी अपने लगाए पौधे का ख्याल उसी प्रकार रखें।
जिलाधिकारी  ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनपद में गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर *एक पेड़ मां के नाम* की थीम पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान के प्रथम दिवस पर आज फरेंदा स्थित मणिकौरा ग्राम पंचायत में मा. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही आज संध्या को त्रिमुहानी घाट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 04 जून को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों ने भी श्रमदान किया था। जिलाधिकारी महोदय ने लोगों से अपील की कि लोग पेड़ लगाएं और पेड़ को बचाएं। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और नदियों व जलाशयों में गंदगी न फेंकने की अपील की। जिलाधिकारी ने बच्चों को मिष्ठान्न भी वितरित किया।
इस अवसर पर सीएमओ महराजगंज, बीएसए महराजगंज, बीईओ सदर सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। बीएसए सुश्री ऋद्धि पाण्डेय ने कहा कि जनपद के समस्त 1709 परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सभी विद्यालयों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]