नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बालिकाओ को किया गया जागरुक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बालिकाओ को किया गया जागरुक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बालिकाओ को किया गया जागरुक*

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

 

महराजगंजः उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूलों/सार्वजनिक स्थलो का दौरा कर छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को उनके सुरक्षा के संबंध में कानूनी अधिकारों एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान कर उन्हें सतर्क और सशक्त किया गया
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे” मिशन शक्ति” अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना है। मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों के सहयोग से सार्वजनिक स्थलो पर जाकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर छात्राओं/बालिको महिलाओ को बाल श्रम, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न जैसे महिला अपराधों से संबंधित विभिन्न विषयों पर शिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102 आदि की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मिशन शक्ति (फेज-5.0) अभियान से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]