नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *निचलौल एसडीम शैलेंद्र गौतम का तबादला नवागत एसडीएम बने नंद प्रकाश मौर्य* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*निचलौल एसडीम शैलेंद्र गौतम का तबादला नवागत एसडीएम बने नंद प्रकाश मौर्य*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*निचलौल एसडीम शैलेंद्र गौतम का तबादला नवागत एसडीएम बने नंद प्रकाश मौर्य*

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

महराजगंजः जिले से एक अहम प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। जहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निचलौल तहसील के उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम को उनके पद से हटाते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महराजगंज के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।

निचलौल तहसील के उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम की जगह अब नंद प्रकाश मौर्य को नए उपजिलाधिकारी निचलौल के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय जनहित एवं शासकीय कार्यहित में लिया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस बदलाव को जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुचारु और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि नंद प्रकाश मौर्य जो अब तक बतौर डिप्टी कलेक्टर/एडीएम महराजगंज कार्यरत थे, वो प्रशासनिक अनुभव के धनी माने जाते हैं। उन्हें निचलौल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपना यह संकेत देता है कि जिला प्रशासन क्षेत्रीय स्तर पर कार्यशैली में सुधार और प्रशासनिक पारदर्शिता लाना चाहता है। वहीं, शैलेन्द्र गौतम, जिन्होंने निचलौल में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी हैं, अब मुख्यालय पर जिम्मेदारी निभाएंगे
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में निचलौल तहसील से कई शिकायतें सामने आई थीं। आम जनता की समस्याओं के समाधान में देरी, भू-माफियाओं की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक पकड़ कमजोर होने जैसे आरोप लगातार लगते रहे ऐसे में इस स्थानांतरण को सीधे तौर पर कार्यप्रणाली में सुधार की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। आम जनमानस और जनप्रतिनिधियों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में जिला प्रशासन और किन स्तरों पर बदलाव करता है। फिलहाल निचलौल तहसील के उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम को डिप्टी कलेक्टर/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महराजगंज के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को एक सख्त लेकिन आवश्यक कदम माना जा रहा है जिससे तहसील स्तर पर जनता को राहत और पारदर्शिता मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]