नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी ने तहसील फरेंदा का किया आकस्मिक निरीक्षण।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी ने तहसील फरेंदा का किया आकस्मिक निरीक्षण।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी ने तहसील फरेंदा का किया आकस्मिक निरीक्षण।*

 

अभिलेखों के रखरखाव को देखा, दिए निर्देश।

 

तहसीलों की कार्यशैली को करें फरियादी–उन्मुख: जिलाधिकारी

 

जनशिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करें सुनिश्चित: जिलाधिकारी

 

महराजगंज, 11 जून 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा फरेंदा तहसील का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार, कंप्यूटर कक्ष, संग्रह कार्यालय, मतदाता पंजीकरण कक्ष आदि को देखा और अभिलेखों के रखरखाव व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने राजस्व आलमद कक्ष का निरीक्षण किया मिसलबंदों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। निर्देशित किया कि जो 107/16 के मिसलबंद 06 माह से पुराने हैं, उनका निस्तारण तत्काल करें। साथ ही मिसलबंदों को ऑनलाइन करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष को भी देखा और निर्देश दिया कि खतौनी की रेट लिस्ट व क्यू.आर. कोड को कक्ष के बाहर चस्पा करें, ताकि आवेदनकर्ता निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी अभिलेखागार में गए और ग्राम बहादुरगढ़ की बस्ता सूची को देखा। बस्ता सूची में इंडेक्स न होने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि पत्रावलियों का रखरखाव नियमानुसार करें और खतौनी को कानूनगो या लेखपाल प्रमाणित करें। जिलाधिकारी महोदय ने संग्रह कार्यालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने पुराने और विविध (मिसलेनियस) आरसी को ऑनलाइन दर्ज करने और पुराने आर.सी. को ऑनलाइन अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया। जारी वसूली प्रमाणपत्रों को भी देखा। प्रश्नों का संतोषजनक न मिलने पर उपस्थित अमीनो को फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण कक्ष को भूतल पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि नए आवेदनकर्ताओं को समस्या न हो। उन्होंने जनसुनवाई पंजिका और डाक पंजिका एक रजिस्टर में होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए पृथक–पृथक तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि जनशिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।

इसके उपरांत उन्होंने उपजिलाधिकारी कक्ष में एसडीएम सहित तहसील के अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण प्रभावी तरीके से करें। जो प्रकरण जटिल हैं, उनमें दोनो पक्षों की काउंसलिंग भी करें ताकि उनका भरोसा बना रहे और आपसी  झगड़े से  बचें। उन्होंने जनसुनवाई में आए प्रकरणों के पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि नाविकों/गोताखोरों की सूची का भौतिक सत्यापन करवाते हुए सूची को अद्यतन कर लें। इसके अलावा लोडर/जेसीबी/ट्रैक्टर आदि की सूची ड्राइवर और मोबाइल नंबर के साथ तैयार कर लें। इसके अतिरिक्त गांवों की भौगोलिक अवस्थिति, गांव से संपर्क की स्थिति आदि को दृष्टिगत रखते हुए अन्य जरूरी तैयारियों को भी पूरा कर लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलों की कार्यशैली को फरियादी–उन्मुख करें। शिकायतों का निस्तारण समयसीमा में निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। सभी अभिलेखों का रखरखाव नियमानुसार व व्यवस्थित तरीके से करें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रतीक्षा त्रिपाठी, सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित कुमार अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]