*सीएचसी नौतनवा-कुत्तों का आहार बना प्रसव अवशेष*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*सीएचसी नौतनवा-कुत्तों का आहार बना प्रसव अवशेष*
सतीश त्रिपाठी
नौतनवा।महाराजगंज। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को लाख सुधारने की कोशिश करें लेकिन संबंधित जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ता। प्रसव केंद्र से जो प्रसव अवशेष मनुष्य के नजरों से ओझल होना चाहिए, वह प्रसव अवशेष कुत्ता लेकर पूरे अस्पताल में घूम घूम कर खा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कम्प मच गया है। इस वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था विभाग की व्यवस्था कलई खोल कर रख देता है। जो भी वीडियो, खबर देख रहा है वह जिम्मेदार अधिकारियों पर ही तोहमत लगाकर उन्हें कोस रहा है। हालांकि सीएमओ श्रीकांत शुक्ला ने गंभीर कार्रवाई की तो बात कही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक क्या कार्रवाई की गई यह स्पष्ट नहीं हो सका । मिली खबर के मुताबिक नौतनवा नगर के बाईपास पर स्थित कुंवर घनश्याम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक कुत्ता प्रसव अवशेष को लेकर अस्पताल के बरामदे में घूम-घूम कर नोच रहा है। जिस तरह वीडियो वायरल हुआ है उसे तो ऐसा कहा जा सकता है कि जिम्मेदारों को प्रसव अवशेष को कहां ठिकाने लगाया जाए उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है। जानकारी मिली है कि उक्त सीएचसी पर 14 जून को एक महिला का प्रसव कराया गया था। बताया जाता है कि जो भी प्रसव अवशेष होता है,उसकी सूचना उसी दिन जिला मुख्यालय दी जाती है। और प्रसव अवशेष लेने के लिए गाड़ी आती है । और वह गाड़ी प्रसव अवशेष ले जाकर बनाए गए चिन्हित स्थानों पर उसे रफा-दफा कर दिया जाता है। ताकि यह मानव की नजरों से ओझल रहे। लेकिन इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था विभाग के प्रसव केंद्र के जिम्मेदारों को इससे कोई लेना देना रहा। शायद यहीं कारण रहा कि प्रसव अवशेष कुत्ते का आहार बन गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





