*नामित सचिव, नगर विकास विभाग अनुज कुमार झा द्वारा आज अस्थाई गोआश्रय स्थल चेहरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महराजगंज, 20 जून 2025, “11 वें “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” (21 जून 2025) के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी के रूप में नामित सचिव, नगर विकास विभाग अनुज कुमार झा द्वारा आज अस्थाई गोआश्रय स्थल चेहरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशु शेड, सामग्री कक्ष, भूसा कक्ष, वर्मी कंपोस्ट पिट आदि का अवलोकन किया। उन्होंने गोशाला में आवासित पशुओं की जानकारी ली। बीडीओ द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 56 पशु आवासित हैं। उन्होंने जानवरों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। डिप्टी सीवीओ को निर्देशित किया कि पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। नोडल अधिकारी ने चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत निरीक्षण पंजिका में टिप्पणी अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट पिट में जैविक खाद निर्माण के संदर्भ में आवश्यक निर्देश देते हुए गोशाला प्रबन्धन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके उपरांत उन्होंने, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ मनरेगा पार्क में आम के पौधे का रोपण किया। उन्होंने मनरेगा पार्क में सुंदरीकरण कार्य के संदर्भ में भी आवश्यक निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, बीडीओ श्री कृष्णकांत शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
