*जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित हुआ वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम, लगभग 1000 लोगों ने किया योगाभ्यास।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित हुआ वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम, लगभग 1000 लोगों ने किया योगाभ्यास।*
महराजगंज।नोडल अधिकारी, विधायक सदर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों और जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी किया योगाभ्यास।
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व आमजन ने किया योगाभ्यास।
योगा प्रोटोकॉल के अनुसार वज्रासन, भुजंगासन, शवासन सहित विभिन्न आसनों का किया गया अभ्यास।
योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास।
योग मानवता व विश्व को भारत की अमूल्य देन: नोडल अधिकारी
नियमित योग से दैनिक जीवन में पैदा होने वाली अनेक शारीरिक और मानसिक व्याधियों से निपट सकते हैं: नोडल अधिकारी
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरी दुनिया मना रही है: मा. विधायक सदर
मोदी जी के प्रयासों से योग को दुनिया में मिला सम्मान: मा. विधायक सदर
योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आत्मा का आराम है: जिलाधिकारी
नियमित योगाभ्यास एक स्वस्थ जीवन की राह है: जिलाधिकारी
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग अनिवार्य: पुलिस अधीक्षक
सभी अतिथियों ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
