नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिला क्रीड़ा स्टेडियम में संपन्न हुआ वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम, लगभग 1000 लोगों ने किया योगाभ्यास।*

नोडल अधिकारी, विधायक सदर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी किया योगाभ्यास।

वज्रासन, भुजंगासन, शवासन सहित विभिन्न आसनों का किया गया अभ्यास।

योग मानवता व विश्व को भारत की अमूल्य देन: नोडल अधिकारी

नियमित योग से दैनिक जीवन में पैदा होने वाली अनेक शारीरिक और मानसिक व्याधियों से निपट सकते हैं: नोडल अधिकारी

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरी दुनिया मना रही है: मा. विधायक सदर

मोदी जी के प्रयासों से योग को दुनिया में मिला सम्मान: मा. विधायक सदर

योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आत्मा का आराम है: जिलाधिकारी

नियमित योगाभ्यास एक स्वस्थ जीवन की राह है: जिलाधिकारी

वृक्षारोपण कर, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

महाराजगंज, 21 जून 2025, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
सामूहिक योगाभ्यास में विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित लगभग 1000 लोगों ने योगाभ्यास किया।

 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए. विधायक सदर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक मान्यता मिली। यह भारत के लिए गौरव का विषय है। विधायक ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है और आत्मा को संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अवसाद और बीमारियों से बचने के लिए योग एक कारगर उपाय है। योग करो, निरोग रहो केवल नारा नहीं बल्कि जीवन जीने की दिशा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 

नोडल अधिकारी ने सभी को भव्य और व्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि योग मानवता व विश्व की अमूल्य देन है। आज दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। आवश्यकता योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने की है। इससे हम अनेक शारीरिक व मानसिक व्याधियों से निपट सकते हैं।

 

जिलाधिकारी ने सामूहिक योगाभ्यास के लिए आए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि इससे आत्मा को भी आराम मिलता है। योग एक प्राकृतिक विधा है, जो स्वस्थ जीवन की राह दिखाती है। हम सबको आज यह प्रण लेना चाहिए कि हम नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि योग न किसी धर्म से जुड़ा है और न ही किसी जाति से। यह एक वैज्ञानिक पद्धति है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रतिदिन योग करें और अपने परिवार, समाज व राष्ट्र को स्वस्थ बनाने में सहयोग दें। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योग दिवस को वैश्विक मान्यता दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग को भारतीय संस्कृति की अद्भुत देन बताया। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि तन मन और आत्मा का संतुलन है। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।
इससे पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार और जिला होमियोपैथी अधिकारी डॉ आर.के. द्विवेदी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने विशाखापत्तनम से. प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी लोगों ने प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी, आशुतोष चौधरी और रानी चंद्रा के मार्गदर्शन में वज्रासन, भुजंगासन, शवासन, कटि चक्रासन, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास किया।

 

इसके उपरांत योग सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथिगण द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथिगण द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

योगाभ्यास में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, पीडी रामदरश चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]