नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सावन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारी, महाकुंभ से भी अच्छी होगी व्यवस्था* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सावन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारी, महाकुंभ से भी अच्छी होगी व्यवस्था*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सावन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारी, महाकुंभ से भी अच्छी होगी व्यवस्था*
👇
*वाराणसी:* श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का दावा है कि महाकुंभ से भी अच्छी तैयारी होगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। हालांकि श्रद्धालुओं से गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की गई है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास कार्यपालक समिति के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सावन मास की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बाबा विश्वनाथ मंदिर में सावन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सभी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर शेष कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडलायुक्त ने बताया कि सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में प्रोटोकॉल व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी, ताकि सभी भक्तों को बिना किसी असुविधा के दर्शन का अवसर मिले। इस संबंध में मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी विभागों के साथ पत्राचार भी किया है।

इसके अतिरिक्त, काशी के क्षतिग्रस्त मार्गों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो। कमिश्नर ने कहा कि इस बार सावन में महाकुंभ के दौरान दी गई सुविधाओं से भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्थित दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने विश्वास जताया कि यह सावन काशी के लिए आध्यात्मिक और भक्ति से परिपूर्ण होगा।।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]