*आंगनबाड़ी संगठन के जिला इकाई का गठन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*आंगनबाड़ी संगठन के जिला इकाई का गठन*
सतीश त्रिपाठी
महाराजगंज।आंगनवाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी एवं सहायिका संगठन की एक आवश्यक बैठक रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी रही। उपस्थित लोगों के आपसी विचार-विमर्श से जिलाध्यक्ष कुसुमकांति त्रिपाठी ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसके क्रम में संगठन के जिला संरक्षक पद पर सतीश त्रिपाठी को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा चौधरी, महामंत्री उमाकांती त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष खजांति गौड़, संयुक्त मंत्री रेखा गुप्ता, संयोजक मीना मद्धेशिया, संगठन मंत्री सीमा चौधरी, सूचना मंत्री नीलम शुक्ला, व्यवस्था मंत्री बुद्धेश्वरी,ब्लॉक उपाध्यक्ष किरण बाला, मीडिया प्रभारी पूनम श्रीवास्तव, आदि पदाधिकारी मनोनीत किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में सुशीला, संगीता मिश्रा,अजय रत्ना, सावित्री,उर्मिला नामित की गई। जिला संरक्षक सतीश त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाइयां दी है। एवं उनसे अपेक्षा किया है कि वे सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का समर्पण भावना से निर्वहन करें। जिलाध्यक्ष कुसुमकांति त्रिपाठी एवं महामंत्री उमाकांती त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप सभी लोग ईमानदारी पूर्वक कार्य करें। एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पण भाव रखें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
