नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिला जज ने किया जेल का त्रैमासिक निरीक्षण।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिला जज ने किया जेल का त्रैमासिक निरीक्षण।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिला जज ने किया जेल का त्रैमासिक निरीक्षण।*

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ  लिया जेल की व्यवस्थाओं का जायजा।

 

बंदियों का जाना हाल, दिए आवश्यक निर्देश।

 

महराजगंज, 25 जून 2025, जिला जज अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त  निरीक्षण किया गया।

जिला जज द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश ने मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानावधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए  बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। कुछ बंदियों द्वारा मा. उच्च न्यायालय में उनके केस की पैरवी न हो पाने का मुद्दा उठाये जाने पर जिलाधिकारी ने मा. उच्च न्यायालय में गठित विधिक सेवा समिति के माध्यम से संबंधित बंदियों को विधिक सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए। महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला न्यायाधीश महोदय ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संदर्भ में आश्वस्त किया। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को खेलकूद और शिक्षण हेतु आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जेल की साफ–सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]