नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मुख्यमंत्री द्वारा सभी जनपदों में विलुप्तप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने का भागीरथ प्रयास* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मुख्यमंत्री द्वारा सभी जनपदों में विलुप्तप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने का भागीरथ प्रयास*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 05 जुलाई 2025,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में आज वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत लुप्तप्राय नदी छोटी रोहिण को पुनर्जीवित करने के कार्य का शुभारंभ विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा किया गया।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नौतनवा ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा सभी जनपदों में विलुप्तप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने का भागीरथ प्रयास किया जा रहा है। नदियों के पुनर्जीवन से सिर्फ जल ही नहीं मिलेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और पहचान का भी पुनर्जन्म होगा। उन्होंने कहा कि नदी के तट पर स्थित सभी गांवों के वासियों से अनुरोध है कि इस भागीरथ प्रयास में आप भी साझेदार बनें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि विलुप्त हो रही नदियों का पुनर्जीवन मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत न सिर्फ नदियों की गाद निकालने के अलावा नदी के किनारे वृक्षारोपण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदियों से स्थानीय पहचान, संस्कृति और अर्थव्यवस्था गहरे से जुड़ी होती हैं। छोटी रोहिण के पुनर्जीवन से इसके किनारे बसे गांवों को भी नया जीवन मिलेगा।

 

 

मुख्य विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में आज इस पुनीत कार्य का शुभारंभ विधायक और जिलाधिकारी के हाथों से किया गया है। हमारा पूरा प्रयास होगा कि छोटी रोहिण नदी अगले एक वर्ष में अपने मूल स्वरूप में सबके समक्ष हो।

नदी पुनर्जीवन योजना के तहत छोटी रोहिण नदी को राजस्व विभाग के अभिलेखों के अनुसार उसके मूल रूप में लाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य मनरेगा के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें 57962 मानव दिवस सृजित होंगे। नदी को पुनर्जीवित करने हेतु नदी की सफाई, उसके किनारों का चौड़ीकरण और उसके किनारों पर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।
छोटी रोहिण नदी कुल 19 किमी लंबी है, जो लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत टेढ़ी दशरथपुर से होते हुए कजरी, लालपुर, कल्याणपुर, भगवानपुर, बसंतपुर, रघुनाथपुर होते हुए जलालगढ़ में समाप्त होती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]