नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था को लेकर किया आश्वस्त।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था को लेकर किया आश्वस्त।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था को लेकर किया आश्वस्त।*

सिसवा बाजार में दोनों अधिकारियों ने एसडीएम, सीओ व पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।

सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से जुलूसों को संपादित कराने हेतु किया निर्देशित।

शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं अधिकारी: जिलाधिकारी

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को भ्रमणशील रहने का दिया निर्देश।

महराजगंज, 06 जुलाई 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा मुहर्रम के दृष्टिगत मुहर्रम त्योहार को सकुशल व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत कस्बा सिसवा बाजार में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया और फ्लैग मार्च किया गया।

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपराह्न में सिसवा बाजार के स्टेट चौराहा पहुंचे और उपजिलाधिकारी निचलौल व सीओ निचलौल से जमीनी हालात का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और जुलूस सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित कराया जा रहा है।कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार।नहीं प्राप्त हुआ है।

 

 

हालात की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्टेट चौराहा से गोपालनगर चौराहा तक एसडीएम व सीओ सहित पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

 

 

जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी ढिलाई न होने दें। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रखें। पुलिस अधिकारियों कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया। मुहर्रम जुलूस के तय मार्गों और ताजियों की ऊंचाई को लेकर दिए गए निर्देशों का अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।

 

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।

 

 

जनपद के सभी तहसीलों में मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हुआ। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम प्रमुख स्थलों पर सक्रिय रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]