नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बेहतर शिक्षा का कोई विकल्प नहीं – जिलाधिकारी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बेहतर शिक्षा का कोई विकल्प नहीं – जिलाधिकारी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर: 11जुलाई 25 *बेहतर शिक्षा का कोई विकल्प नहीं – जिलाधिकारी*

डैफोडिल्स में डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मीरजापुर प्रियंका निरंजन ने अपने संबोधन में बच्चों को बधाई देकर उत्साहित एवं प्रेरित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा का कोई विकल्प नहीं होता। शिक्षा ही है जो मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती है और श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है ।
प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पूर्व स्काउट टीम और स्कूल कौंसिल द्वारा उनकी अगवानी की गई। बच्चों ने डैफोडिल्स स्कूल गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी और आर्केस्ट्रा पर स्पेशल गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया। स्कूल के डाइरेक्टर द्वय अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत व इससे ऊपर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मान एवं अवार्ड प्रदान किया गया। डाइरेक्टर द्वारा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
अंत में प्रिंसिपल राजेश प्रताप सिंह राठौर ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कुछ शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की भी उपस्थिति रही ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]