*झोला छाप डॉक्टर की करतूत पर CM तक पहुँची गुहार, CMO ने गठित की जांच टीम*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
झोला छाप डॉक्टर की करतूत पर CM तक पहुँची गुहार, CMO ने गठित की जांच टीम
नौतनवा (महराजगंज)।
नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरसिया की गरीब महिला सिरजावती देवी ने झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से त्रस्त होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज को शिकायती पत्र सौंपा था। महिला का आरोप है कि खोरिया बाजार स्थित झोला छाप डॉक्टर ने उसका दांत उखाड़ने के बाद लगातार दर्द बना रहा, लेकिन इलाज के बजाय डॉक्टर ने उसे भगा दिया और धमकी तक दी।
पीड़िता ने पत्र में लिखा कि डॉक्टर के पास फर्जी बोर्ड और नकली रजिस्ट्रेशन नंबर लगा है, जिससे भोले-भाले ग्रामीण ठगे जा रहे हैं।
👉 खबर का असर
मामला UP times समाचार में 24 सितंबर को झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला हुई परेशान,मुख्यमंत्री व CMO से लगाई गुहार नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला हरकत में आ गए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारी की टीम गठित कर झोला छाप डॉक्टर की जांच के आदेश दिए हैं। CMO ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर खुलेआम गरीब मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन किस हद तक इस फर्जी डॉक्टर पर शिकंजा कसता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
