नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवादाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला ब्यूरो, महराजगंज
News anticruption Bharat
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया।
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मन्त्रोंचार के साथ भूमि पूजन किया। संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया है।
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला मदरी से लक्ष्मीपुर ब्लाक के रामनगर मोड़ तक पीडब्ल्यूडी सड़क चौड़ीकरण व कोहरगड्डी से भरटोलिया तथा रमगढ़हवा टोला भरगाही नाला पर पुल निर्माण कार्य को लेकर यह भूमि पूजन
किया गया है। भगवानपुर टोला मदरी से रामनगर मोड़ तक पीडब्ल्यूडी सड़क की लम्बाई लगभग 21.5 किलोमीटर
है, जिसके चौड़ीकरण मरम्मत कार्य की लागत लगभग 54.94 करोड़ है। भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा
वरिष्ठ नेता प्रदीप पाण्डेय, नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी विभाग अधिशासी अभियंता एडीसन सिंह, सहायक अभियंता नवनीत सिंह, अवर अभियंता राहुल प्रसाद जिज्ञासु, अवर अभियंता इम्तियाज अहमद, अफरोज अहमद, एसके वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, बच्चू सिंह, राजू उर्फ लल्लू पासवान, विरेन्द्र राजभर, अशोक यादव, कांग्रेस यादव, रामफल साहनी, गणेश मद्धेशिया, राकेश पटेल, उमेश यादव, अनारूल्लाह, बृजेश मणि त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, दुर्विजय सिंह, संजय यादव, रणजीत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





