नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नौतनवां–नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता सीताराम लोहिया दो मुहान घाट पर हुए पंचतत्व में विलीन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नौतनवां–नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता सीताराम लोहिया दो मुहान घाट पर हुए पंचतत्व में विलीन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नौतनवां–नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष  व भाजपा नेता सीताराम लोहिया दो मुहान घाट पर हुए पंचतत्व में विलीन*

 

 

 

 

नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के आजीवन सदस्य रहे, सीताराम लोहिया रविवार को नौतनवा के दोमुहान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए, आपको बताते चलें की शनिवार की रात श्री लोहिया जी की हार्ट अटैक हो जाने के कारण अचानक उनकी मृत्यु हो गई, उनके मृत्यु की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई, काफी संख्या में भाजपा व हिंदूवादी नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया, रविवार को दोपहर दोमुहान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ,उनके अंतिम संस्कार के समय काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, हिंदूवादी नेता ,व्यापार मंडल, गण मान्य नागरिक, समाजसेवी व पत्रकार मौजूद रहे। सभी  ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया । *हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय* ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सीताराम लोहिया कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक रहे वही एक ऐसे नेता थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी से एक बार नौतनवा नगर पालिका का अध्यक्ष  बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था ।वह भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सदस्य रहे कभी उन्होंने किसी अन्य पार्टी के लिए कार्य नहीं किया वह एक साफ सुथरी छवि के भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता तथा मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी कमी सदैव हम सबको महसूस होती रहेगी उनके अंदर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा कूट-कूट कर भरी हुई थी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ भी कार्य किया था। गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आशीर्वाद भी उन्हें प्राप्त था पूज्य महाराज जी उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते और पहचानते थे।  श्री लोहिया के निधन पर नगर पालिका के  *अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी* भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता सुधीर शुक्ला सुधाकर जायसवाल उमेश जायसवाल सुनील श्रीवास्तव बृजेंद्र श्रीवास्तव गोपाल सोनकर जितेंद्र जायसवाल हरिशंकर जायसवाल अमित यादव राजाराम जायसवाल आदि  ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]