नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी ने सूरत लोकसभा सीट पर मारी बाजी———–लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खुला खाता सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध जीती* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी ने सूरत लोकसभा सीट पर मारी बाजी———–लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खुला खाता सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध जीती*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी ने सूरत लोकसभा सीट पर मारी बाजी———–लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खुला खाता सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध जीती*

 

 

बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं. सूरत सीट पर पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई सांसद पहली बार निर्विरोध जीत गया हो. सूरत ही नहीं पूरे गुजरात के इतिहास में पहली बार किसी लोकसभा उम्मीदवार को निर्विरोध घोषित किया गया है. सूरत लोकसभा के सांसद बिना वोटिंग के चुने गए.

 

 

 

गुजरात में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे. मुकेश दलाल निर्विरोध चुने जाने वाले पहले बीजेपी सांसद होंगे. अभी तक किसी भी बीजेपी सांसद को निर्विरोध घोषित नहीं किया गया है. सूरत में बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर सबसे पहले गुजरात बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी. गुजरात बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सूरत से भव्य विजय गाथा शुरू हो गई है.

मुकेश दलाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से की मुलाकात. मुकेश दलाल के साथ मुकेश पटेल, शहर अध्यक्ष निरंजन भी मौजूद रहे. सभी ने उन्हें निर्विरोध जीतने पर बधाई दी!

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का फॉर्म रद्द कर दिया गया था, जबकि अन्य उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म वापस ले लिया था. इसके बाद मुकेश दलाल को निर्विरोध सांसद चुन लिया गया. वहीं बीजेपी प्रत्याशी के निर्विरोध होने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया. कांग्रेस नेता नैशाद देसाई ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. इसके पहले गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने रविवार को आरोप लगाया कि सूरत लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन फॉर्म बीजेपी के इशारे पर खारिज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को यहां से हार का डर था.

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]