नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *अर्धसरकारी अधिष्ठानों में कार्यरत महिला अधिकारियों/कर्मचारियो के 05 साल से कम आयु वर्ग के बच्चे हेतु शिशु सदन का उद्घाटन जिला न्यायाधीश श्री नीरज कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*अर्धसरकारी अधिष्ठानों में कार्यरत महिला अधिकारियों/कर्मचारियो के 05 साल से कम आयु वर्ग के बच्चे हेतु शिशु सदन का उद्घाटन जिला न्यायाधीश श्री नीरज कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महाराजगंज, 01 मई 2024, जनपद में सरकारी/अर्धसरकारी अधिष्ठानों में कार्यरत महिला अधिकारियों/कर्मचारियो के 05 साल से कम आयु वर्ग के बच्चे हेतु शिशु सदन का उद्घाटन जिला न्यायाधीश श्री नीरज कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय व अक्स जिलाधिकारी महोदय ने ने जिला न्यायाधीश और अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने शिशु सदन का निरीक्षण किया और बच्चों में चॉकलेट आदि का वितरण भी किया।

जिला न्यायाधीश महोदय ने शिशु सदन की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे जिन महिला कर्मियों के छोटे बच्चे हैं, उनको काफी सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि महिला न्यायिक कर्मचारी व महिला पुलिसकर्मी भी अपने बच्चों को यहां भेज सकते हैं।

सरकारी/अर्धसरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी महोदय के विशेष पहल के रूप में शिशु सदन का शुभारंभ किया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी कक्ष के बगल में “शिशु सदन” दिनाँक 01 मई 2024 से संचालित हो गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक क्रियाशील रहेगा।

शिशु सदन में बच्चों की देखरेख के लिए सहायिका और साफ–सफाई के लिए सफाईकर्मी की तैनाती रहेगी। इसके अलावा बच्चों के लिए खिलौने, कुर्सी–मेज, पठन सामग्री, फर्स्ट एड सहित सभी जरूरी समान मौजूद रहेगा। साथ ही एक पृथक स्तनपान कक्ष की भी व्यवस्था है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]