नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 02 मई 2024, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के बाहर निवासित मतदाताओं को किए गए कॉल की संख्या और प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। सहायक कंट्रोल प्रभारी/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि अबतक कुल 8570 बाहर के जनपदों में रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर जिलाधिकारी महराजगंज की ओर से उनसे 01 जून को जनपद में आकर मतदान करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया की आज दोपहर 01 बजे तक कुल 834 मतदाताओं से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि निर्वाचन संबंधी कुल 48 शिकायत प्राप्त हुए हैं और सभी शिकायतों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है।

जिलाधिकारी महोदय ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर उन्हे 01 जून को जनपद में आकर मतदान के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक नोडल, डीपीओ दुर्गेश कुमार और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव उपस्थित रहे।

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]