नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 09.05. 2024 को दो पालियों में विकास भवन सभागार में कुल 181 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को मतगणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 09.05. 2024 को दो पालियों में विकास भवन सभागार में कुल 181 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को मतगणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 09.05. 2024 को दो पालियों में विकास भवन सभागार में कुल 181 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को मतगणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया*।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मतगणना में नियुक्त कार्मिकों को मतगणना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 01 जून को मतदान है और 04 जून को मतगणना। इसलिए मतदान और मतगणना के मध्य प्रशिक्षण का अवकाश न होने के कारण इसी समय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आप सभी लोगों को मतगणना संबंधी पीपीटी और वीडियो उपलब्ध करा दिया जाएगा। पीपीटी का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। सभी निर्देशों को कंठस्थ कर लें। कहीं भी शंका होने पर उसका समाधान मास्टर ट्रेनर के माध्यम से कर लें, ताकि मतगणना में कोई चूक न होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अनुभवी हैं, लेकिन अतात्मविश्वास से मतगणना के दौरान बचें और नियमों का अक्षरशः पालन करें।

मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को पहले पी०पी०टी० के माध्यम से मतगणना के सामान्य प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उसके बाद उन्हे ई०वी०एम०/वी०वी० पैट का प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। बैठक में 3 मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायक बिना पर्याप्त कारण के अनुपस्थित रहे। जिनका दिनांक 09.05.2024 का वेतन अग्रिम आदेश तक मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बाधित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशिक्षण में पीडी श्री रामदरश चौधरी, डीसी एनआरएलएम श्री बी.बी. सिंह, डीसी उद्योग श्री अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री शांत प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]