नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कमिश्नर और डीआईजी ने चुनाव तैयारी की जानकारी ली तथा स्ट्रांग रूम व महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कमिश्नर और डीआईजी ने चुनाव तैयारी की जानकारी ली तथा स्ट्रांग रूम व महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कमिश्नर और डीआईजी ने चुनाव तैयारी की जानकारी ली तथा स्ट्रांग रूम व महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया*

 

 

कमिश्नर गोरखपुर अनिल ढींगरा और डीआईजी गोरखपुर रेंज ए.एस. कुलकर्णी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर महराजगंज में स्ट्रांग रूम, इवीएम वेयर हाउस, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल और मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दोनो अधिकारियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम महराजगंज को भी देखा।

कलेक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर और डीआईजी ने सबसे पहले सी–विजिल का निरीक्षण किया और एफएसटी टीमों के लोकेशन को पोर्टल पर देखा। उन्होंने प्रभारी सी–विजिल से अब तक प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की भी जानकारी ली। नोडल अधिकारी सी–विजिल ने बताया कि अबतक 85 शिकायते प्राप्त हुई हैं और सभी का निस्तारण एफएसटी के माध्यम से कराया जा चुका है। कमिश्नर ने सी–विजिल कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

इसके उपरांत दोनो अधिकारियों ने विधानसभावार स्ट्रांग रूम को देखा और सुरक्षा व्यवस्था  और सीसीटीवी आदि को भी देखा। इसके उपरांत कमिश्नर ने पोलिंग पार्टी रवानगी और मतगणना स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कमिश्नर ने जिलाधिकारी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल के लिए चिन्हित स्थल और अन्य इंतजाम पर संतोष व्यक्त किया।

इसके उपरांत दोनो अधिकारियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर महराजगंज का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने बीएलओ पूनम पटेल, चंद्रकला, उषा यादव से बूथ पर मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली। बीएलओ द्वारा बताया गया कि केंद्र पर स्थापित चार बूथों पर क्रमशः 1191, 1262, 1128 और 973 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से क्रिटिकल, वल्नरेबल और शैडो बूथ की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रिटिकल बूथ 321, वल्नरेबल बूथ 13 और शैडो बूथ 43 हैं। सभी बूथों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीडियोग्राफी से लेकर वैकल्पिक कम्युनिकेशन और रूट प्लान तैयार किया गया है। कमिश्नर महोदय ने सभी इंतजामों पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को सकुशल सौर संपन्न चुनाव हेतु जरूरी निर्देश और शुभकामना प्रेषित की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]